एंजाइना अटैक क्या है?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 13:47

एंजाइना क्या है? जानें इसके कारण
एंजाइना क्या है?


हृदय में ब्लड फ्लो कम होने की वजह से चेस्ट में दर्द या बेचैनी महसूस होती है, जिसे एंजाइना कहते हैं। यह आमतौर पर शरीर में ब्लड वेसेल्स में ब्लॉकेज की वजह से होता है। ब्लड के माध्यम से हार्ट तक ऑक्सिजन पहुंचता है। कम मात्रा में ब्लड पहुंचने की वजह से हार्ट तक ऑक्सिजन भी ठीक तरह से नहीं पहुंच पाता है। इस वजह से हार्ट ठीक से पंप नहीं कर पाता है। एंजाइना तीन अलग-अलग तरह के होते हैं:


स्टेबल एंजाइना: स्टेबल एंजाइना सबसे सामान्य है। यह तब होता है जब दिल सामान्य से अधिक मेहनत कर रहा होता है। स्टेबल एंजाइना का एक नियमित पैटर्न होता है। हालांकि आराम और दवाओं से यह ठीक हो सकता है।
अनस्टेबल एंजाइना: अनस्टेबल एंजाइना सबसे खतरानक माना जाता है। यह किसी एक तरह से नहीं होता है और न ही शारीरिक परेशानी के कारण। अनस्टेबल एंजाइना आराम करने से ठीक नहीं हो सकता है और न ही यह दवाओं से ठीक होता है। ऐसी परिस्थित में हार्ट अटैक भी आ सकता है।
वेरिएंट एंजाइना: यह बहुत कम होता है। ऐसा आराम करने के दौरान होता है, जो दवा से ठीक हो सकती है।

एंजाइना कितना सामान्य है?


किसी भी व्यक्ति को एंजाइना की परेशानी हो सकती है और इसके कई कारण हो सकते हैं। एंजाइना की शिकायत उन लोगों में ज्यादा होता है जिन्हें दिल से जुड़ी बीमारी है। पुरुषों में 45 और महिलाओं में 55 साल की उम्र के बाद एंजाइना का खतरा बढ़ जाता है। परेशानी को समझकर इसका हल निकाला जा सकता है। इसलिए डॉक्टर से मिलना आवश्यक है।
एंजाइना का क्या कारण है?


एंजाइना हार्ट में ब्लड फ्लो कम होने के कारण होता है। एंजाइना के निम्नलिखित कारण हो सकते हैं:


एथेरोस्क्लेरोसिस से कोरोनरी धमनी की बीमारी
हार्ट बीट ठीक न होना (एक मिनट में 60 से 100 बार दिल का धड़कना स्वस्थ माना जाता है )
एनीमिया की बीमारी

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info